सारंगढ
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष और जिला सचिव नियुक्त।

सारंगढ़/सरसींवा- अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ (पंजीयन क्रमांक 33084) के प्रदेश सचिव श्री सुरेंद्र खूंटे की अनुशंसा पर नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष के लिए डॉ. रमेश कुमार मनहर जो कि समाज सेवा, चिकित्सा सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई

और वहीं जिला सचिव के लिए श्री हरिनाथ खूंटे जो कि पत्रकारिता एवं वकालत के क्षेत्र में और सामाजिक कार्यों के लिए विशेष योगदान देने वाले को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
जिसके लिए क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना दिए तथा समाज के लिए अपना अच्छा कार्य कर आगे बढ़ाने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किये।




