सारंगढ

छिंद आशा ग्राम संगठन के महिलाओं द्वारा निर्मित मोमबत्तियों से दिवाली होगा रोशन।

सारंगढ़:- यूं तो कोविड-19 ने बहुतेरे जख्म दिए हैं पर आत्मनिर्भरता को भी बल मिला है। जी हां, जनपद के स्वयं सहायता समूह की मोमबत्तियां इस दीवाली को रोशन करेंगी। इससे जहां स्वदेशी सामान को बढ़ावा मिलेगा, वहीं चाइना सहित विदेशी सामानों का बायकाट भी होगा। कोविड-19 के चलते देश में लगे लाकडाउन में स्वयं सहायता समूहों ने काफी अच्छे काम किए हैं। इसी का नतीजा है कि दीवाली से पूर्व छिंद के आशा ग्राम संगठन के महिलाओ ने मोमबत्तियों का निर्माण किया है। अब यह मोमबत्ती बाजार में छाने को तैयार है।मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एनआरएलएम यानि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। समूह के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनें व देशी सामान को तैयार कर बाजार तक लाएं। इससे जहां महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होंगी वहीं विदेशी सामानों को बाहर किए जाने का रास्ता भी बनेगा।वही समूहों द्वारा बनाये गए म मोमबत्तियों की बिक्री सर्वप्रथम जनपद मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित सरस बिहान मेला में स्टाल लगाकर किया जायेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।