ग्राम पंचायत सकर्रा में जीवितों को मृत कर देने के मामले की हुई जांच पुलिस प्रशासन के चुस्त ब्यवस्था सहित वीडियो शूटिंग के साथ शांतिपूर्ण निपटा जांच
सक्ती। मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत सकर्रा में सरपंच सचिव के विरुद्ध जीवित हितग्राहियों को मृत घोषित करने के संबंध मे अधिकारीयों द्वारा जांच किया गया। मामले की जांच दिन बुधवार को 11 बजे किया गया। गंभीर मामले के जांच के लिए तहसीलदार सक्ती, पंचायत निरीक्षण सक्ती व् उपयंत्री सक्ती पहुंचे हुए थे। उक्त मामले की जांच ग्रामीणों तथा सरपंच सचिव के उपस्थिति में हुई है। ग्रामीणों ने जांच के दौरान सभी साक्ष्य अधिकारियों के पास पेश कर दियें है। अब देखना यह की इस गंभीर मामले में अधिकारीयों द्वारा जांच प्रतिवेदन किस तरह बनाकर एसडीएम सक्ती को करवाई के लिए सौंपा जाता है।- पुलिस प्रशासन के चुस्त ब्यवस्था के बीच हुई जांचवही इस मामले की जांच में मालखरौदा पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही है। मामले के पूरे जांच होने तक चार आरक्षक सहित दो महिला आरक्षक वहां तैनात थे। जिन्होंने ग्रामीणों के बीच रहकर जांच को शान्ति पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान कियें। जहां पुलिस ब्यवस्था सहित वीडियो शूटिंग के तहत जांच हुई । जिसमें पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही।




