महासमुंद

सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर डाका, PDS खैरखुटा के संचालक ने किया चना गबन!

गरीब हितग्राहियों के हक का चना गबन कर भर रहा तिजोरी …

फ़ूड ऑफिसर तक पहुंच बताकर देता है धमकी…

महासमुंद –महासमुंद जिला के पिथौरा विकाशखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरखुटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक – 582003114 में दुकान संचालक द्वारा गरीब हितग्राहियों को चना वितरण में धांधली किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता को लेकर गांव के ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

हितग्राहियों ने बताया कि मार्च माह में प्रति राशनकार्ड में केवल 4 पैकेट चना वितरण किए गए है, जबकि शासन के रिकॉर्ड में मार्च और अप्रैल में 6-6 पैकेट वितरण दिखाकर पैकेट 8 पैकेट चना क़ो गबन किया गया है। अर्थात 8 पैकेट चना हितग्राहियों क़ो नहीं दिया गया है।

महासमुंद जिले में राशन कार्ड धारकों को चना वितरण में कटौती की जा रही है, जिससे राशन हितग्राही परेशान हैं। यह समस्या पिछले कुछ महीनों से चल रही थी, और इसका कारण शासन स्तर पर चना आपूर्ति के लिए नए वितरक से अनुबंध न हो पाना बताया जा रहा था, लेकीन नवम्बर से लेकर मार्च के चना मार्च 2025 में एक साथ शासकीय उचित मूल्य की दुकानों क़ो आबाँटन किया गया है, बावजूद चना क़ो सगुनढाप PDS संचालक ने हितग्राहियों के साथ आँख में चोली खेलते हुए हितग्राहियों के 6-8 पैकेट चना क़ो गबन किया है! जबकि हितग्राहियों क़ो 5 माह का चना 10 पैकेट वितरण करना था।

खैरखुटा ग्राम पंचायत के राशनकार्ड हितग्राहियों ने यह भी बताया कि चना वितरण की गड़बड़ी कोई पहली बार नहीं हुई। पूर्व में भी राशन दुकान संचालक पर समय-समय पर कटौती और हेराफेरी के आरोप लगते रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय राशन वितरण प्रणाली में इस तरह की लापरवाही और हेराफेरी से सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल उठ रहे हैं। महासमुंद जिला प्रशासन को इस मामले में सूक्ष्मता से जांच कर दोषी संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि गरीबों का हक सुरक्षित रह सके।

खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कुछ कार्यवाही होती है देखने वाली बात होगी।

यह खबर सिर्फ सच्चाई एवं धांधली क़ो उजागर करने के लिए प्रकाशित किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?