छत्तीसगढ़ शासन की गाड़ी ने ली एक बेकसूर की जान,मामला सारंगढ़ क्षेत्र की…..

सारंगढ़:- सूत्र सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत आने वाले ग्राम ग्वालिनडीह में नेशनल हाइवे रोड में रायगढ़ से सारंगढ़ आ रहे क्लास टू रेज की अधिकारी की गाड़ी ,गाड़ी नंबर CG/02/7746 छत्तीसगढ़ शासन की गाड़ी 6 लोगो को दर्दनाक ठोकर मार दी है, बताया जा रहा है कि ठोकर मार कर छत्तीसगढ़ शासन की गाड़ी घायल लोगों को बचाने के बजाय मौका पाते ही फरार हो गए है घटना स्थल पर 2 मोटरसाइकिल में बैठे 6 लोगो को काफी गंभीर चोट लगी है घटना स्थल पर इक्कठा लोगो ने 112 व 108 को फ़ोन कर सूचना दी ,सूचना के उपरांत घायल लोगो को 108 के माध्यम से सारंगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। आपको बता दे सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचते ही एक की मौत हो गई बचे पांच लोगों में से 1 की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है वही 4 लोगों का सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य में ही इलाज चल रही है। आपको बता दें इतना बड़ा घटना घटने के बाउजूद बी एम ओ डॉ सिदार सामुदायिक स्वास्थ्य से नदारत है।।







