सारंगढ़ में मुख्यमंत्री के सम्भवता बाइक रैली गड्डो के बीच,पीडब्ल्यूडी काफी शुस्त?

सारंगढ़:- सी.एम.आगमन की तैयारी जोरों पर ,कई विभाग चौके…अपने अपने कार्य को लेकर युध्द स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क को लेकर जिस तरह से मरम्मतीकरण किया जा रहा है देखने लायक है जिसमे हजारों की संख्या में बाइक रैली की संभावना बताई जा रही है और ऐसे में रोड की स्थिति देखने लायक है वैसे सारंगढ़ को गड्ढों की नगरी के नाम से जाना जाता है,जिसमे रोड शो के माध्यम से बखूबी मुख्यमंत्री जी को पता चल जाएगा, जगह जगह गड्ढे है जिसमे बहुत ही ईमानदारी के साथ सिर्फ बजरी और गिट्टी का मिश्रण से भरा जा रहा है जो फिर से उखड़ कर धूल मे परिवर्तित हो जाएगा।और इतना बड़ा रोड शो धूल धक्कड़ के बीच होगा,साफ तौर पर दिखाई दे रहा है मुख्यमंत्री आगमन पर पीडब्ल्यूडी की सुस्त रवैया साफ दिखाई दे रहा है ऐसा लगता है कि पीडब्ल्यूडी पूरी तरह से गरीब विभाग हो चुका है कि एक प्रदेश के मुख्या का आगमन हो रहा है, लेकिन रोड सुधार मे सिर्फ और सिर्फ दिखावा का काम चल रहा है। हर क्षेत्र को चकाचौंध किया जा रहा है चाहे रोड किनारे ,सरकारी बिल्डिंग,साफ सफाई ,रंगरोहड़ जैसे अनेकों काम बखूबी से हो रहा है लेकिन रोड की हालत आज वैसे की वैसे है कोई बदलाव नहीं हुआ सीएम के आगमन से पहले भी जब सड़क सुधार का काम सिर्फ बजरी गिट्टी मिश्रण से होता था और आज भी यही देखने को मिल रहा है जनता सोच रही थी कि सब तरह बदलाव हो रहा है तो सड़क भी सुधारी जाएगी लेकिन ये तो पहले कि तरह ही बेहद स्तरहीन और घटिया मराम्मतिकरण किया गया है
एक रात में बना मुख्यमंत्री का स्टेज,क्या सफल होगा कृष्णा यादव का बनाया हुआ काली इंट का कच्चा मंच

मुख्यमंत्री भपेश बघेल की बैठने की जगह को रातों रात तैयार किया जा रहा है आपको बता दे कलेक्टर के निर्देश पर ठेकेदार कृष्णा यादव के द्वारा रातों रात स्टेज तैयार किया जा रहा है। कृष्णा यादव का किया गया काम स्तरहीन रहता है अब देखना है कि मुख्यमंत्री का स्टेज कितना गुड़वक्ता के साथ बनता है?






