सारंगढ़ क्षेत्र में डी.जे.लाऊड स्पिकर चलाने हेतु छूट प्रदाय करने के लिए डी.जे. संचालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

सारंगढ़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंचल के सभी डी.जे.लाऊड स्पिकर संचालकों का जीवन यापन डी.जे.एवं लाऊड स्पिकर संचालन कर चलता है चूंकि कार्यालय कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी द्वारा एवं माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा समयावधी में डी.जे. लाऊड स्पिकर चलाने में प्रतिबंध लगाया गया है,वही डी.जे.संचालकों का कहना है कि उनको साल में 2 माह ही अवसर मिलता जिससे कि उनके डी जे चलता है जिससे की सभी डी.जे. लाऊड स्पिकर संचालन कर जीवन यापन करने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उक्त व्यवसाय से ही उनके एवं उकने परिवार जनों का भरण पोषण होता है, एवं बच्चों के स्कूल फीस,गाड़ी का किस्त, बैंक से प्राईवेट लोन का किस्त जैसे अनेकों दिनचर्या चलता है। अन्य जिलों में रात्रि 10 बजे तक डी.जे. लाऊड स्पिकर चलाने की अनुमति मिली है। वैसे ही सारंगढ़ क्षेत्र में भी व्यवस्था किया जाए जिससे कि डी.जे.वालो मूलभूत सुविधाओं के लिए थोड़ा राहत मिल सके।।






