सारंगढ

सारंगढ़,ग्राम पिकरी में समय से पहले स्कूल में ताला लगाकर चले जाते हैं शिक्षक।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- शासन के निर्देशानुसार समस्त स्कूलों को 10 से 4 बजे तक खोले जाने का आदेश जारी किया गया है लेकिन इसके बाद भी शिक्षकों के द्वारा लापरवाही की जा रही है। सारंगढ़ विकासखंड के शंकुल पहंदा के पिकरी शासकीय प्राथमिक शाला में मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को इस बात की जानकारी दी और मौके पर जाकर देखा तो वहां वाकई ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल कभी भी समय पर नहीं खोला जाता। और समय से पहले स्कूल बंद कर दिया जाता है और स्कूल में ताला लगाकर अपने घर चले जाते हैं जबकि स्कूल की दर्ज संख्या काफी अच्छा है और 4 शिक्षक यहां पदस्थ हैं लेकिन वह भी समय पर उपस्थित नहीं होते। यदि समय पर स्कूल पहुंच भी जाएं तो समय से पहले घर की ओर रवाना हो जाते हैं।

बुधवार को जब स्कूल बंद था तो मीडिया कर्मियों ने  इसकी शिकायत बीओ  सारंगढ़ से की। सोचने वाली बात यह है कि स्कूल से सभी शिक्षक ड्यूटी रजिस्टर पर साइन कर समय से पहले अपने घर चले गए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल। तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब.. आज पचपेड़ी प्रेस क्लब का होगा शपथ समारोह... पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई।