सारंगढ

भाजपा भेडवन गुडेली  मंडल की कार्यशाला संपन्न

13 शक्ति केन्द्र में चुनाव अधिकारी नियुक्त

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल भेदवन गुडेली  की एक दिवसीय कार्यशाला हरदी आयोजित की गई जिसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में संगठन चुनाव को लेकर ग्राम हरदी में चुनाव प्रभारी दिनेश जांगड़े ,दीनानाथ खूंटे, हरिनाथ खूंटे, श्रीमती मीरा धरम जोल्हे, ने मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली इस दौरान जांगड़े  ने संगठन पर्व के तहत चलाए जा रहे विषेश अभियान सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी ली साथ ही संगठन चुनाव संपन्न कराने मंडल के 13 शक्ति केंद्रों में चुनाव प्रभारी एवं सहयोगी नियुक्त कर 11 से 30 नवंबर तक मंडल के सभी 57बूथों में बूथ कार्यसमिति का गठन पूर्ण करने की ज़िम्मेदारी शक्ति केन्द्र चुनाव प्रभारी एवं सहयोगी को दिया है


प्रभारी दिनेश जांगड़े ने कहा  – पोलिंग बूथ जीतो चुनाव जीतो 57 पोलिंग बूथ में जाकर बूथ समिति गठन करना है हर बूथ में 200 प्राथमिक सदस्य बनना है सभी शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और समिति का गठन करना है

दीनानाथ खूंटे – भाजपा की टीम को बूथ में खड़ा करन है और भाजपा की हर एक कार्यकर्ता बूथों में नेतृत्व करेंगे  शक्ति केंद्र प्रभारी को सबके  सहयोग से पोलिंग बूथ में समिति गठित करना है और आगमी निर्वाचन के लिए  मंडल, जिला बेहतर हो सके

हरिनाथ खूंटे ने कहा  दो चुनाव हमारे सामने है एक संगठन  चुनाव और दूसरी पंचायत चुनाव और  कार्यकर्ता भाजपा का पोलिंग बूथ की समिति को बेहतर बनाना है आप सभी के भरोसे जनपद  सदस्य ,जिला सदस्य आपके भरोसे चुनाव लड़ना है और जीतना भी है


शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारी – शक्ति केंद्र सुलोनी प्रभारी – घनस्याम साहू , गतादिह – रामेश्वर पूरी, कोतरी – मनीराम वर्मा, रेडा – भारत भूषण जोल्हे , जिल्दी – हितेश अजगले, हरदी – उमाशरण तिवारी, भेदवन – रामगुलाल साहू, छरा – कुमार टंडन,पिण्डरी दीनानाथ खूंटे, हिर्री – हरिनाथ खूंटे, गोडम – सुन्दरमनी पटेल, गुडेली – वृहस्पति यादव, तिमरलगा – मनोज जायसवाल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है ।

उक्त बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।