रायपुर

पत्रकार प्रताड़ना को लेकर दुर्ग में पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना

पत्रकार राकेश तम्बोली पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में की गईं गलत एफ आई आर?

सोमवार 11 नवम्बर समय सुबह 11 बजे  से पटेल चौक भोले हनुमान मंदिर, पेट्रोल पम्प के सामने दुर्ग।

रायपुर /दुर्ग :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा दुर्ग में पत्रकार पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में की गईं एफ आई आर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में इस समय पत्रकारों पर पुलिस दमन का खेल चल रहा है कोंटा में पत्रकारो को फ़साने में पुलिस का हाथ, कांकेर में थाने के अंदर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हाथपाई, बालोद, अंबिकापुर, रायपुर, न जाने कितनी जगह पुलिस ने गलत एफ आई आर करके पत्रकारों को प्रताड़ित करने का काम किया है आज उस जिले में एक और नाम दुर्ग का जुड़ गया है जहाँ वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में आकर एफ आई आर दर्ज की है।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश ताम्बेली के द्वारा एक प्रायवेट अस्पताल के नियम विरुद्ध कार्य करने को लेकर खबर को प्रकाशन किया और उस अस्पताल की शिकायत दुर्ग कलेक्टर को की गईं लेकिन विगत पांच माह से न तो कोई उस अस्पताल पर कार्यवाही हुई और न ही किसी प्रकार की जाँच उल्टा पत्रकार पर दबाव बनाया गया और नहीं मानने पर उस पर गलत नियत से एफ आई आर कराई गईं जिसके विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एक दिवसीय धरना दुर्ग में देने जा रही है जिसमें प्रदेश के समस्त संगठन से जुड़े पत्रकार इस धरने में उपस्थिति दर्ज कराएंगे इसके अलावा अन्य संगठनो से भी अनुरोध है की पत्रकार हित के लिए इस आंदोलन को अपना समर्थन दे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराये।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।