सारंगढ

भोथली सरपंच,सचिव के मिली भगत ,14-15वें वित्त के राशि को अपने ही फायदे के मंसा से रिश्तेदारों को वेंडर बताकर आहरण किये लाखों रुपये…भाग१

सारंगढ़:-केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार पंचायत के विकास के लिए लाखों करोड़ों के धन स्वकृति कर रही हैं जिससे हर पंचायत में विकास हो सके, मुलभुत सुविधा जनता तक पहुंच सके लेकिन कुछ पंचायत शासन के धन राशि का दुरुपयोग कर नियम को ताख में रख कर 14 -15 वें वित्त जैसे योजनाओं में निजी स्वार्थ को देखते हुए अपने रिस्तेदारों के नाम जोड़कर परिवारिक फायदे करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं दरअसल पुरा मामला ग्राम पंचायत भोथली का है आपको बता दें कि नान वेंडर रहने के बावजूद भी ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच अपने ही रिश्तेदारों को वेंडर बताकर लाखों रुपयों के फर्जी बिल सम्मिट कर राशि आहरण किया है-

देवनाथ मैत्री के नाम पर-
मजदूरी भुगतान पुराना गोदाम से नाला तक नाली निर्माण 155040/-,भोथली से छतौना पहुंच मार्ग में रोड मरम्मत मजदूरी का भुगतान 40300/-,

गोवर्धन मंत्री के नाम पर-

भोथली से छतौना पहुंच मार्ग में रोड मरम्मत कार्य स्टोन चिप्स दस्त धुलाई का भुगतान 49500/-

चंद्रदीप मंत्री के नाम पर-
भोथली से छतौना पहुंच मार्ग में रोड मरम्मत मजदूरी का भुगतान 49500/-

वहीं गोठान में पोल फिनीसिंग कार्य हेतु जाली तार कार्य का भुगतान 105000/-, गोठान में पोल फिनीसिंग एंव खंभा कार्य का भुगतान 51855/-,चारागाह में फिनीसिंग कार्य का भुगतान 68404/-,मास्क का वितरण हेतु भुगतान 16200/-,पुराना गोदाम से सोरा नाला तक नाली सह पुलिया निर्माण 338400/-,गोठान में अतिक्रमण हटाने हेतु JCB कार्य का भुगतान 34500/-,पुलिया कार्य का भुगतान 28320/-,पानी हेतु मोटर पंप का भुगतान 63000/-,पानी टंकी पाईप नल सामान का भुगतान 49500/-,हेडपंप मरम्मत हेतु सामग्री का भुगतान 36000/-,फर्नीचर सामान का भुगतान 29400/-,भोथली से छतौना पहुंच मार्ग में रोड मरम्मत कार्य स्टोन चिप्स दस्त धुलाई का भुगतान 148500/- covid-19 हेतु 166290/- कार्य के एवज में अपने परिवार के देवनाथ मैत्री,चंद्रदीप मैत्री के नाम पर फर्जी तरीके से बिल वाउचर लगा लाखों रुपये की खुद के लाभ कमाने के मंसा से फर्जी बिल भोथली सरपंच द्वारा लगाकर ये सभी तथ्य को अंजाम दिया गया है। जो कि देवनाथ मैत्री सरपंच के देवर है व अन्य रिश्तेदार गोवर्धन मैत्री,चंद्रदीप मैत्री के पास न ही कोई फर्म है और न ही किसी प्रकार के वे वेंडर है। जो कि 1993 पंचायती राज अधिनियम के धारा 40 को खुली चुनावती दे रहें हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?