बिलासपुर

कोनी में अरपा से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर बिलासपुर खनिज की बड़ी कार्यवाही।

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर:-बिलासपुर कोनी के अरपा नदी में खनिज रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा उक्त अवैध उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में विगत पांच दिवस से लगातार छापा मार कार्यवाही की जा रही है आज दिनांक तक उक्त क्षेत्रो का मौका जांच भी किया गया।

जांच के दौरान अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं के द्वारा खनि अमला टीम की लगातार निगरानी रखते हुए पीछा किया जा रहा था, जिसे खनि अमला द्वारा चकमा देते हुए उक्त क्षेत्र की सघन एवं लगातार सतत् रूप से जांच करते हुए कुल 10 वाहन एवं 01 नग पोकलेन मशीन को खनिज रेत का उत्खनन / परिवहन करते पाया गया है।

खनि अमला द्वारा कोनी के अरपा नदी में रेत उत्खनन हेतु बनाये गये कच्चे रास्ते, रैम्प को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे कि उक्त क्षेत्र पर अवैध उत्खनन तथा परिवहन की रोकथाम हो सके, साथ ही साथ विगत 05 दिनों की कार्यवाही के दौरान जप्त वाहनों को अब तक छोड़ा नहीं गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?