सराईपाली
सैकड़ों महिलाओं के साथ किस्मतलाल के समर्थन में वोट मांगने निकलीं सादवती

जनाब खान की खबर
सरायपाली। आज सैकड़ों महिलाओं की टीम के साथ समाज सेविका सादवती नंद जनता कांग्रेस छ.ग. (जे)के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद के समर्थन में वोट मांगने के लिए निकलीं। ज्ञात हो कि श्रीमती नंद विगई कई वर्षों से समाज सेविका के रूप में कार्य कर रही हैं। वे पीड़ित, गरीब की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इससे पहले भी कोरोना कल में श्रीमती नंद के द्वारा अनेक निर्धन परिवारों के घर निरंतर पहुंच राशन पहुंचाया गया था। इसी के चलते कहीं भी श्रीमती नंद के पहुँचने पर उन्हें देखते ही ग्रामीण महिलाएं एकत्र हो जाती हैं और सभी उन्हें समर्थन का आश्वासन दे रही हैं।





