प्रदेश के विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी-सरला

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर
सरायपाली। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरला कोसरिया अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विलखण्ड, गडगांव, स्वरूपपुर, दलदली, विरेन्द्र डबरी, तिलाई दादर, रंगमटिया, टांगापासा, चनाट में पहुँचकर घर-घर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा महिलाओं, किसानों, आम जनों के लिए समर्पित है। भाजपा ने ऐतिहासिक जनघोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात इसमें शामिल की गई है, जो प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने एक विकसित प्रदेश के लिए भाजपा को वोद देने की अपील की। उक्त अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता सतपथी, पम्मी भोई, शैलवाला पटनायक, सरिता साहू, आशुलता सत्यवंशी, योगिता बघेल, सरस्वती पटेल, धनेश नायक, कामता पटेल, विपिन उबोवेजा, भवानीशंकर चौधरी, जय नारायण पटेल, जीवन लाल पटेल, मनीराम पटेल, हेमन्त पटेल, मोहित पटेल, शिव प्रसाद सिदार, डमरूधर नायक, धर्मेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र पंडा, मुरली नायक, विजय प्रधान, किशन जयसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इस दौरान पूर्व सरपंच मोहन पटेल चनाट ने भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर सैकडों कार्यकर्ताओ के सामने भाजपा में प्रवेश किया, जिस पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।




