सराईपाली

पद से हटने के बाद सांसदों विधायकों को मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं बंद हो- केशरी नन्दन सेन।


सरायपाली:-जनप्रतिनिधियों के वेतन भत्ते और पेंशन से शासकीय कोष पर पड़ रहा है बोझ
सरायपाली। देश में जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले वेतन भत्ते एवं पेंशन योजनाओं को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए मानवाधिकार एवं निगरानी समिति के सक्रिय कार्यकर्ता केसरी नंदन सेन ने पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि देशभर में सैकड़ों हजारों की संख्या में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायकों को अरबों रुपए का पेंशन सहित वेतन भत्ता दिया जा रहा है तथा मात्र 5 साल के लिए ही जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद ऐसे राजनीतिक लोग जीवन भर शासकीय कोष के पैसों से ऐसो आराम कर रहे हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता श्री सेन ने बताया कि आम जनता द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनप्रतिनिधियों का चुनाव 5 साल के लिए किया जाता है तथा नेता भी जन सेवा के नाम पर जनता के पास जाकर वोट मांगते हैं और निर्वाचित होते हैं लेकिन जनसेवा की बजाए वह वेतन भत्ते एवं पेंशन का ज्यादा लाभ उठाते हैं जिससे देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और सरकारी खजाने से अरबों रुपए का सिर्फ पूर्व जनप्रतिनिधियों को पेंशन देने में ही खर्च हो रहा है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुना जाता है ना कि आजीवन पीढ़ी दर पीढ़ी पेंशन और वेतन भत्ता पाने के लिए। जिसका वे पुरजोर विरोध करते हैं। श्री सेन ने कहा है कि कई बार जनप्रतिनिधि चुने जाने वाले लोग शासकीय सेवा से निवृत्त होकर जन सेवा के कार्य में आते हैं जो दोहरे पेंशन का लाभ लेते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी धनराशि से जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले तमाम सुविधाओं को तत्काल बंद किया जाना चाहिए इससे देश की जनता का होश खाली हो रहा है तथा इन को दिए जाने वाले वेतन भत्तों की राशि से जन सुविधाओं के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। श्री सेन ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने में यह एक बड़ा और ठोस कदम माना जाएगा। उन्होंने कहा है कि जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद पद में रहते तक ही सुविधाएं दी जाएं पद से हटने के बाद विधायक और सांसदों के तमाम सुविधाएं समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?