सिंगारपुर प्राथमिक शाला स्कूल मे प्रधान पाठक की मनमानी,3बजे स्कूल की छुट्टी, बच्चों की भविष्य अंधकार मे!

बारकेला – सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के खुलने का समय 10.30 बजे है, लेकिन यह स्कूल 11 बजे के बाद ही खोले जाते हैं। यही कारण है कि गांव में शिक्षकों की लापरवाही के कारण पढ़ाई व्यवस्था ठप होने से पालक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पहुंचा रहे हैं। एक तरफ शासन सरकारी स्कूलों में बच्चों को आकर्षित व सारा व्यवस्था उपलब्ध करवा रहा हैं गणवेश से लेकर किताबें, साइकिल, छात्रवृत्ति मध्यान्ह भोजन योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में लापरवाही के कारण बंद स्कूलों के नजारे आम हो गए हैं। ऐसे ही हालत विकाश खंड बरमकेला ग्राम सिंगारपुर प्राथमिक शाला स्कूल की हैं जहाँ स्कूल समय से पहले 3बजे बंद कर प्रधान पाठक लालदास मानिकपुरी व सहायक शिक्षक दामोदर नायक नदारत रहतें हैं आपको बता दें कि शासन की निर्धारित समय 4बजे स्कूल की छुट्टी करना हैं लेकिन लीमपाली प्राथमिक शाला स्कूल की शिक्षकों की लापरवाही देखिये की शासन की निर्धारित समय को दरकिनार कर स्कूल की 3बजें छुट्टी कर देते हैं….प्रधान पाठक से इस बारे मे पूछे जाने से प्रधान पाठक गोल मोल जावाब देते हुए कहा की सभी बच्चों का तबियत एक साथ खराब हो गया हैं जिसके कारण सभी बच्चों का छुट्टी कर दिए, लेकिन मिडिया टीम के द्वारा बच्चों से पूछे जाने पर पता चला की किसी बच्चे का तबियत खराब नहीं था यहाँ के शिक्षक रोजाना 3बजे स्कूल बंद करते हैं
वही जिला कलेक्टर के आदेश के भी किया गया अवहेलना, जिला के द्वारा आदेश जारी किया गया था की आचार संहिता पुरे राज्य मै लागू हैं जिसको मद्देनज़र रखते हुए किसी भी कर्मचारी अधिकारी को अपना मुख्यालय समय से पहले नहीं छोड़ना हैं के बाजूद भी सिंगारपुर प्राथमिक शाला स्कूल के एच एम के द्वारा उक्त विषय पर लापरवाही किया गया हैं, अब देखना यह हैं कि सम्बंधित अधिकारी लापरवाह एच एम एवं सहायक शिक्षक पर क्या कार्यवाही होता हैं।




