छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ी खबर,यथावत रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

रायपुर:-छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी का बंलगा में चल रहे मीटिंग से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ही यथावत रहेंगे। चल रहे मीटिंग के दौरान सोनिया गांधी अचानक मीटिंग से बाहर निकल गई।
एवं राहुल गांधी का कहना है कि इस मीटिंग में चल रहे बातों का निष्कर्ष 6 माह बाद निकाला जाएगा फिर हाल भूपेश बधेल ही अभी यथावत छत्तीसगढ़ सरकार के रूप में मुख्यमंत्री रहेगा।
राहुल गांधी से 3 घंटे की चर्चा के बाद – प्रदेश की सरकार और विधायक दिल्ली में
मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद के चलते प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रमुख राहुल गांधी के बीच 2 घंटे से ज्यादा चली चर्चा के बाद बाहर निकलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पीएल पुनिया ने पत्रकारों के सामने स्थिति स्पष्ट की | हमने अपनी सारी बातें बता दी राजनीतिक बातें भी हुई है योजनाओं पर भी बातें हुई हैं सारी चर्चाएं हुई हैं अंत में मैंने राहुल जी से आग्रह किया कि आप छत्तीसगढ़ आई है तो उन्होंने शहर से स्वीकार किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया इस बारे में पहले भी स्पष्ट बयान दे चुके हैं इसके बाद कहने को क्या रह जाता है | मुख्यमंत्री द्वारा पीएल पुनिया के सामने पत्रकारों को दिए गए जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही रहेंगे फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का विवाद टल चुका है




