बिग ब्रेकिंग:-संभावित,छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री टी.एस.बाबा….?

रायपुर:-सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जगह पर संभावित छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव हो सकता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के बाद तेजी से बदले सियासी समीकरण अब टीएस सिंहदेव के पक्ष में दिख रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आलाकमान ने टीएस सिंहदेव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का मन बना लिया है। आज शाम तक इस संबंध में कांग्रेस की ओर से औपचारिक घोषणा किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। सिहंदेव बीते 5 दिनों से दिल्ली में हैं।
इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे के लगभग दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे पहले ही प्रदेश के 40 से अधिक विधायक जिनमें मंत्री भी शामिल हैं दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजधानी से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उन्हें महासचिव वेणुगोपाल ने बुलाया है और वहां राहुल गांधी से भी मुलाकात होगी।




