लोगों का भरोसा कांग्रेस के साथ, फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार — देवेंद्र बहादुर सिंह

प्रेस रिपोर्टर ज़नाब खान की खबर
सरायपाली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के द्वारा लगातार जनसंपर्क जारी है। विधानसभा बसना क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह भी एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने की मुहिम को आगे बढ़ते हुए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान फुलझर अंचल के राजा श्री सिंह का सभी लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। अपने प्रचार अभियान की कड़ी में राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने बीते दिनों ग्राम डिगेपुर, बरेकेल लाखागढ पिथौरा क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने क्या किया है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं की इन 5 वर्षों में प्रदेश का कितना विकास हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जहां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है, वहीं कांग्रेस आम जनता, किसानों व गरीबों को लाभ पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा कांग्रेस के साथ है और इस बार फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इसके लिए सभी लोगों से उन्होंने कांग्रेस को ही वोट करने की अपील की।





