Uncategorized

जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कुम्हारी में सरपंच सचिव के मिली भगत से 14-15 वें वित्त की राशि का बंदरबांट…..

सारंगढ़:-छत्तीसगढ़ सरकार पंचायत के विकास के लिए लाखों करोड़ों रुपये का स्वीकृति कर रहा हैं जिससे हर पंचायत में विकास हो सके मुलभुत सुविधा जनता तक पहुंच सके, लेकिन कुछ पंचायत शासन के धन राशि का दुरपुयोग कर नियम को ताख में रख कर 14-15 वें वित्त जैसे योजनाओं में निजी स्वार्थ को देखते हुए अपने रिस्तेदारों के नाम जोड़कर परिवारिक लाभ देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं दरअसल पुरा मामला ग्राम पंचायत कुम्हारी का हैं जहाँ सरपंच अपने ससुर रामकेला साहू के नाम से वेंडर बता कर राशि आहरण किया और अपने पूरे परिवार को लाभ देकर गाँव को झुनझुना पकड़ा रहा है।आप देख सकते सरपंच किस प्रकार से स्वयं के ससुर और अपने परिवार को लाभ दिया है।रामकेला साहू के नाम पर-
शासकीय भवन रंग रोपण का भुगतान 30,000/- ,गोठान में पैरा संकलन के चार्ज का भुगतान 15,000/-, मजदूरी भुगतान सीसी रोड़ मरम्मत 16,400/-, नल टप कनेक्शन हेतु प्लम्बर का भुगतान 9,760/-, नाली निर्माण शिव घर के पास मजदूरी भुगतान 16,400/-, नाली सफाई मजदुरी भुगतान 10560/-,भोजराम साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 10,560/-,जानकी साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 10,560/-,रुक्मणी बाई साहू के नाम पर-
नाली साफ सफाई में मजदूरी भुगतान 21,120/- ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच के परिवार के पास न ही कोई फर्म है और न तो किसी प्रकार का वेंडर है। सरपंच ने खुद को लाभ पहुँचाने के मंसा से नान वेंडर रहते हुए और अपने पूरे परिवार को वेंडर बता कर फर्जी बिल सम्मिट कर उक्त तथ्य को अंजाम दिया है। जो कि 1993 पंचायती राज अधिनियम के धारा 40 को खुली चुनावती दे रहें हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?