खेल ब्रेकिंग: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभागीय पहले मैच में सारंगढ़ पुलिस टीम ने शहरी पत्रकारों को 8 विकेट से हराया….

रायगढ़। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभागीय मैच का आज शुभारंभ था, जिसमे पहला मैच सारंगढ़ पुलिस और शहरी पत्रकारों के मध्य खेला गया। पुलिस टीम की ओर से कप्तान प्रभात पटेल (एसडीओपी) एवं टीआई विवेक पाटले ने टीम की कमान संभाली थी , वहीं शहरी पत्रकार में रवि तिवारी और अमितेश केशरवानी ने टीम का दारोमदार सम्भाला था।

पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसमे पुलिस टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के गेंदबाजी चयन को सही साबित करते हुवे निर्धारित 10 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 61 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जिसमे दिनेश राजपूत के 14 और रवि तिवारी के 15 रनों का विशेष योगदान था,अमितेश केशरवानी ने 4 रन और मनोज जायसवाल ने 11 रन बनाकर शहरी पत्रकार टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए।
जवाब में पुलिस टीम ने महज 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पे अपने 62 रनों के टारगेट पूर्ण कर लिया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस टीम की ओर से गजराज ने 23 ,टीकाराम खटकर ने 14 रनों का योगदान दिया वही एसडीओपी प्रभात पटेल ने आआन टीम के लिए 4 रन बनाए और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुवे 2 विकेट भी झटके। टीकाराम खटकर को उनके आलराउण्ड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के शुभारंभ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सारंगढ़ एसडीएम नंदकुमार चौबे, न्यायधीश श्री अवस्थी, अजय बंजारे,गोल्डी नायक,वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल,दीपक थवाईत,विश्वनाथ बैरागी,कृष्णा महिलाने,चिंटू स्वर्णकार, शंकर चंद्रा समेत सैकड़ो के तादाद में दर्शक मौजूद थे।




