Uncategorized

विभागों को अपने दायित्वों व कर्तव्यों में अपेक्षाकृत और तेजी लाने तथा जनमानस को अपनी जागरूकता का अपेक्षाकृत उम्दा प्रदर्शन की आवश्यकता

आज की परिस्थितियों के मद्देनजर आशा और उम्मीद की किरणों का दामन थामे हुए,” रुक जाना नही,तू कहीं हार के”की तर्ज़ पर हमें मिलजुलकर यह घड़ी पार करना है,, इस हेतु जहां एक ओर समस्त विभागों अपने दायित्वों एवम कर्तव्यों को पूरा करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं पर इसमें अब भी तेजी लाने की दरकार है और इस हेतु समस्त विभाग शासन और उच्चाधिकारियों से सहयोग लेकर ये कर सकते हैं, वर्तमान में जहां स्वास्थ्य विभाग ,,पोलिस विभाग अपने कर्तव्यों का लगभग भली प्रकार निर्वहन कर रहे हैं, परंतु नगर पालिका को अपने दायित्वों के प्रति और सजग होकर कार्यों में तेजी लानी होगी और चाहिए भी क्योंकि वर्तमान समय की मांग है और इसका पूरा दायित्व लगभग नगर पालिका का बनता है मसलन साफ़ एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराना(जिस हेतु क्लोरीन का उपयोग भी किया जाता है)स्थानीय नगर परिसर चौक चौराहे में सफाई एवं स्वच्छता बनी रहे, मच्छरों का प्रकोप न हो,,नालियां जाम न हों,, समय समय पर सार्वजनिक जगह सैनेटाइज़ होते रहे,, इसके साथ ही साथ जनमानस को भी अपने शिक्षित एवम जागरूक होने का उम्दा प्रदर्शन करना होगा ,,आम तौर पर यह देखा जा रहा कि अब भी कई लोग बिना मास्क के घूम रहे और पुलिस के डर से मास्क कान में डाल भी ले रहे तो वह मास्क से प्रापर नाक व मुँह नही ढक रहे,मास्क उनकी ठोड़ी में या गले मे होता है, ऐसा करना स्वयं के लिये घातक सिद्ध हो सकता है अतएव मास्क प्रॉपर लगाकर बार बार हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से स्वच्छ कर, अनावश्यक घर से बाहर न निकलते हुए, प्रॉपर डिस्टेंस मेंटेन करें विशेष कर सार्वजनिक जगहों पर,,भीड़ न बढ़ाएं, अपनी बारी का इंतजार करें,, इस तरह से यदि हम अपनी दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक पालन करें तो वो दिन दूर नही की

“काटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के”और यदि हम सब मिलकर कार्य करें तो “जीत जाएंगे हम तू अग़र संग है”।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।