Uncategorized
सारंगढ़ में 46 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,

सारंगढ़:- थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में दिनांक 12/08/2021को सारंगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम टिमरलगा के गौरव सिदार के घर छापेमारी किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरव सिदार अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाकर बिक्री हेतु रखा है । पुलिस की रेड कार्रवाई दौरान आरोपी गौरव सिदार पिता सुखराम सिदार उम्र 31 वर्ष साकिन टिमरलगा थाना सारंगढ़ के घर आंगन में जुमला 46 लीटर महुआ शराब, कीमती करीब ₹4,600 मिला, जिसकी जप्ती कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकरी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।




