रायगढ़
मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 40 लीटर महुआ शराब जप्त,पुसौर पुलिस की कार्रवाई….

पुसौर:-पुसौर थाने के प्रधान आरक्षक मो.दिलदार कुरैशी एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 12.08.21 को मुखबिर सूचना पर आरोपी आरोपी केशव माली एवं कुमार मेहर को पडिगांव मुख्य द्वार के पास मेन रोड पर मोटर सायकल के बीच में प्लास्टिक बोरी के अंदर पॉलिथिन में महुआ शराब लेकर जाते हुए पकड़ा गया। आरोपीगण (1) केशव माली पिता आनंदराम माली उम्र 29 वर्ष (2) कुमार मेहर पिता सन्यासी मेहर उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी मालीपारा चन्द्रपुर थाना चंन्द्रपुर जिला जांजगीर चांपा के पास से 40 लीटर महुआ शराब, कीमती ₹4,000 तथा घटना में प्रयुक्त एक होण्डा साईन मोटर सायकल CG-04-KY-0876 को जप्त कर आरोपियों पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर पुसौर पुलिस द्वारा आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।




