सारंगढ

सारंगढ़ क्षेत्र के पंच सरपंच नामांकन के लिए बनाए गए जोन,,नामांकन की अंतिम तिथि 03 फरवरी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच पद के लिए नामांकन 27 जनवरी से प्रारंभ है, जिसका अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारत है। प्राप्त नामांकन का संवीक्षा 4 फरवरी को किया जाएगा, जिससे पात्र अपात्र स्पष्ट होगा। प्रत्याशियों की सूची, चुनाव चिन्ह और नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारत है। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 अंतर्गत सारंगढ़, कोसीर, छिन्द, कनकबीरा, सुलोनी, गोड़म, जसपुर, मल्दा ब, छिन्द, केड़ार, हरदी, भेड़वन, नौरंगपुर को जोन मुख्यालय बनाया गया है, जहां उस जोन मुख्यालय में आने वाले ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच पद का नाम निर्देशन कार्य होगा। सारंगढ़ जनपद कार्यालय में खम्हारडीह, कोतरी, गोड़िहारी, कटेली, चन्दाई, रापागुला, चंवरपुर, दानसरा, उधरा, अमेठी, कुधरी, भंवरपुर और दुर्गापाली के सरपंच पंच का नाम निर्देशन कार्य होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भवन कोसीर के जोन में कोसीर, भाठागांव, कुम्हारी, पाट, कपिस्दा अ, बटाउपाली अ, मुड़वाभाठा, सिलियारी, मुड़पार बड़े, चांटीपाली, उच्चभिट्ठी, लेन्ध्रा शामिल है। ग्राम पंचायत भवन कनकबीरा के जोन में कनकबीरा, सालर, बटाउपाली ब, अचानकपाली, घठोरा, दबगांव, खम्हारपाली, रामटेक, सराईपाली, बैगीनडीह, छातादेई शामिल है। ग्राम पंचायत भवन छिन्द के जोन में छिन्द, परसकोल, कलमी, परसदा बड़े, साल्हे, टाडीपार, कटेकोनी, बरभांठा अ, लीमगांव, रिवापार, खोखसीपाली, बोरिदा, कोतमरा शामिल है। मंगल भवन सुलोनी के जोन में सुलोनी, बरदुला, तिलाईदादर, गंतुली छोटे, सुंदराभाठा, पचपेडी, गाताडीह, छुहीपाली, उलखर, सिरोली शामिल है। ग्राम संगठन भवन गोड़म के जोन में गोड़म, ग्वालीनडीह, पिण्डरी बा.पा., जेवरा, गुड़ेली, छर्रा, टिमरलगा, हिच्छा, कपिस्दा ब, बंजारी, धौराभांठा, भीखमपुरा शामिल है। ग्राम पंचायत भवन जसपुर के जोन में जसपुर, अंडोला, दहिदा, मल्दा अ, पासीद, सिंघनपुर, भद्रा, गंतुली बड़े, बरभांठा ब शामिल है। ग्राम पंचायत भवन मल्दा ब के जोन में मल्दा ब, बुदेली, बोईरडीह, गोड़ा, डोमाडीह अ, परसदा छोटे, कपरतुंगा, खरवानी छोटे, अमलीपाली ब, माधोपाली शामिल है। ग्राम पंचायत भवन नौरंगपुर के जोन में नौरंगपुर, खुर्सी, मुड़पार छोटे, खर्री बड़े, अमझर, ठाकुरदिया, सिंगारपुर, फरसवानी, खरवानी बड़े, मौहाढोढ़ा, घौठला बड़े, अमलीडीपा शामिल है। ग्राम पंचायत भवन भेड़वन के जोन में भेड़वन, भोथली, डडाईडीह, खुडूभांठा, खैरा छोटे, कौवाताल, जसरा, घौठला छोटे शामिल है। ग्राम पंचायत भवन हरदी के जोन में हरदी, कुर्राहा, जिल्दी, बासीनबहरा, मुड़ियाडीह, सुवाताल, रेड़ा, हिर्री शामिल है। ग्राम पंचायत भवन केड़ार के जोन में केड़ार, पहन्दा, देवगांव (पठा.), अमलडीहा, भड़ीसार, गंजाईभौना, सहसपानी, खजरी, डोमाडीह ब, खर्री छोटे, अमलीपाली अ शामिल है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?