सारंगढ

भाजपा की इशारो पर काम करना बंद करें कलेक्टर – कांग्रेस।

सारंगढ़ – कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जमकर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर बरसे और कहा एक एक अपमान हम देख रहे और सह भी रहे जिस तरह से जन प्रतिनिधियों का अपमान कर रही उसे नही भूलेगी दरसल मामला आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुचे थे शासकीय कार्यक्रम था लेकिन कई स्थानीय जन प्रतिनिधि को नेवता तक नही दिया गया उसको लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की

अरुण मालाकार ( कांग्रेस जिला अध्यक्ष )- भाजपा और विष्णु देव सरकार की ताना साही है नगर के लिए प्रमुख होते है नगर पालिका अध्यक्ष और ऐसे जन प्रतिनिधि का अपमान भाजपा कर रही! भाजपा सुशासन और सवैधानिक पार्टी अपने आप को कहती है लेकिन उनका रीती नीति देखिये प्रोटोकाल तक भूल गई है सत्ता के नशे सब कुछ भूल गई है नगर मे आगमन हुआ कई कार्यों का भूमि पूजन किया गया लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का नाम आमंत्रण और शिलान्यास से हटाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है साथ ही जिला मे दो दो विधायक है जिन्हे उद्बोधन के लिए भी नही दिया गया और जिस विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने मुख्यमंत्री जी पहुचे थे ओ कांग्रेस शासन काल मे प्रस्तावित था हम सबको उम्मीद थी की विकास की सौगात देंगे लेकिन झुनझुना पकड़ा दिया गया और कलेक्टर साहब को भी शोभा नही देता जिला प्रशासन भी भाजपाइयों के कहने पे लगातार अपमान कर रही है ये मत भूले सत्ता आएंगे जाएगी हम हर एक अपमान का का बदला लेंगे सडक की लड़ाई लड़नी पड़े तो लड़ेंगे

सूरज तिवारी (कांग्रेस वरिष्ठ नेता )- भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन जो काम कर रही है उसकी हम कड़ी निंदा करते है जहाँ भी भूमि पूजन होता है या शिला न्यास होता है उसमे वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधि का नाम रहता है आप सबको याद दिला दू नया रायपुर मे भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम था जिसमे दो सरपंच का नाम ससम्मान के साथ स्थान दिया गया था मंच मे भी स्थान दिया गया था लेकिन सारंगढ़ मे खूब अपमान किया जा रहा जन प्रतिनिधियों का जिसकी हम सब कांग्रेस दल कड़ी निंदा करते है मुख्यमंत्री ने मंच से अपने उद्बोधन मे बाकायदा नाम लिया बहुत सुलझे नेता है ओ बखूबी समझते है नाम लिया लेकिन यहाँ भाजपा के कुछ नेताओं ने कलेक्टर पर दबाव बनाकर काम कर रही जो बहुत ही निंदनीय है

शुभम भाजपाई ( कांग्रेस युवा नेता )- नगर पालिका अध्यक्ष का नाम को जान बुछकर भाजपा के नेताओं के कहने पर काटा जा रहा है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेश साहू कलेक्टर पद छोड़कर भाजपा का दामन थाम ले और करते रहे काम कलेक्टर साहब ये मत भूले नगर पालिका, जनपद पंचायत, और विधानसभा मे हमारी काबिज है और आने वाले चुनाव मे भी जीत कर आ रहे एक एक अपमान का बदला लिया जायेगा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
बड़ा खुलासा: सारंगढ़ जनपद में 'फर्जी बिल' का खेल? सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश! भोथली राशन दुकान में 'चावल का खेल': मिडिया के सामने डगमगाए संचालक के बोल, पूछा सवाल तो बोले- 'आया भी... सुवाताल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सीसी रोड: RES विभाग की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल! सारंगढ़ में नाथलदाई क्रशर संचालक की मनमानी, लीज पर खनन नहीं फिर भी करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी! बरमकेला बीज निगम में लाखों की झोल,बीज निगम प्रबंधक,समिति प्रबंधक और किसानों ने लगाया सरकार को लाखों ... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खंडा मिश्रण चावल से नाराजगी,नागरिक आपूर्ति निगम पर उठे सवाल! भाग 1 धान खरीदी में बड़ा खेल, जिम्मेदार कौन—किसान या अधिकारी? छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य 'विष्णु महायज्ञ' एवं 'बटुक संस्कार' संपन्न... सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।