सारंगढ

WPL टूर्नामेंट क्रिकेट का हुआ महा मुकाबला, सामिल हुए क्षेत्र के युवा नेता,भाजपा अनु. जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे।

इलाइट एगेल टीम ने जीता मैच

सारँगढ़ – जैसे हीं नया साल का आगमन हुआ वैसे हीं नये साल मे नये सवेरा के साथ खुर्सी के युवाओ ने मनोरजन की ओर रुख किया ग्राम पंचायत खुर्शी गाँव मे वार्ड वार क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन 5 जनवरी से शुभारम्भ किया गया था जिसमे प्रथम पुरुष्कार 10111 रुपये सरपंच श्रीमती ममता संतोष खूंटे और द्वितीय पुरुष्कार 5111 रुपये जितेंद्र टंडन द्वारा व अतिथियों , सम्मानीय नागरिकों द्वारा अन्य इनाम रखा गया था जिसमे ग्राम खुर्सी के सभी वार्ड को सम्मिलित कर 4 टीम बनाई गई थी और सभी टीम ने शानदार मैच एक  सप्ताह तक खेला और दो टीम सुपर किंग और इलाइट इगल की टीम ने फाइनल मैच मे अपनी जगह बनाई थी और आज मैच का अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया जिसमें दोनों हीं टीम की बीच 15 ओवर का शानदार मुकाबला हुआ दोनों हीं टीम जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया दोनों टीम ने सिक्का उछालकर टॉस किया गया टॉस इगल इलाइट की टीम ने जीत कर पहली बेटिंग किया और अपने पारी मे 126 रन बनाकर आला आउट हुए और अपनी प्रतिद्वंदी टीम सुपर किंग को 127 रन जीत का सीमा दिया गया जिसमे सुपर किंग की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया दोनों हीं टीमों की बीच महामुकाबला हुआ और अंतिम मे मैच इलाइट इगल की टीम ने 2 रन से जीत दर्ज करते हुए प्रथम पुरुष्कार के हकदार बने और सुपर किंग की टीम दूसरे विजेता रहे दोनों हीं टीम को इनाम और शील्ड प्रदान किया गया


मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए – wpl मैच का अंतिम दिन मे मुख्य अथिति के रूप मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, क्षेत्र की युवा नेता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे, क्षेत्र की युवा बी डी सी प्रणय सिँह वारे, सरपंच ममता संतोष खूंटे,गिरीश जोल्हे, अभिनव भारद्वाज,कृष्णा महिलाने, मोहन लहरे,बंशी श्रीवास, व अन्य अतिथि के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।


wpl समिति ग्राम पंचायत खुर्सी के युवा साथियो ने खूब सहयोग किया जिन्होंने तन मन धन से निश्वार्थ भावनाओं के साथ अपना अमूल्य योगदान दिया है और साथ हीं इस मैच मे अन्य गांव बोहारडीह,हिर्री, जैसे अन्य गांव के साथीयों ने काफ़ी सहयोग किया इस मैच मे जितने भी प्रतिभागी खिलाडी, गांव के युवा साथी, बुजुर्ग, बच्चे जिन्होंने यथा संभव खूब मेहनत किया और दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिला सभी का WPL खुर्सी समिति ने आभार व्यक्त किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?