सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसीर छोटे में किसानों का शोषण!

सारंगढ़ – एक ओर जहां किसान 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत होने से खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनसे प्रति तौल पर उपार्जन केंद्र में सूखती के नाम से अधिक धान ले रहे हैं। प्रति बोरे में किसानों से 500 ग्राम से लेकर 1 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। मामले में प्रशासन स्तर पर कार्रवाई नहीं किए जाने से किसान उपार्जन केंद्रों में ठगी का शिकार हो रहे हैं। आपको बता दे ताज़ा मामला सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसीर छोटे पंजीयन क्रमांक 1558 की है जहां किसान से प्रति बोरी तौल पर 500 ग्राम अतिरिक्त धान ले रहें है। सोचने वाली बात यह है कि समिति मे हजारों क्विंटल धान खरीदी करना है और धान उपार्जन केंद्र मे 500 ग्राम अधिक लिया जा रहा है। कहीं न कहीं समिति अपने फ़ायदे के लिए किसानों को शोषित कर रहा है। शासन का यह आदेश है कि 40 किलो 600 से 700 ग्राम धान लेना है। लेकिन शासन के आदेश का अवहेलना कर समिति अपने मनमानी से 500ग्राम अधिक धान ले रहें है।
क्या कहतें है समिति प्रबंधक

जब समिति प्रबधक से उक्त विषय के बारे से पूछा गया तो उनका कहना था कि इस विषय मे मै कुछ नहीं कहना चाहता कह कर कुछ बोलने से इंकार कर दिया।
अब देखना यह है कि 500 ग्राम अतिरिक्त धान लेने पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसिर छोटे पर सम्बंधित अधिकारी क्या कार्यवाही करती है।




