सारंगढ

उपस्वास्थ्य केंद्र लेंधरा में RHO की मनमानी से उपस्वास्थ केंद्र में लगा ताला।

पत्रकार शंभू पटेल की रिपोर्ट

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ तहसील सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम लेंधरा के उपस्वास्थ केंद्र जहाँ RHO राजकुमार निराला पदस्थ है। दरअसल मामला यह है कि RHO राजकुमार निराला आज सुबह से उपस्वास्थ केंद्र में ताला जड़ कर अपने ड्यूटी से नादारत है और सबसे बड़ी बात यह है की उपस्वास्थ केंद्र की सीसी टी.वी को भी तोड़ा गया है।आपको बता दें,RHO राजकुमार निराला के उपस्वास्थ केंद्र में उपस्थित न होना से किसी भी समय गांव के लिए खतरा बन सकता है क्योंकि गांव के आम जनता व गरीब स्तर के लोग उपस्वास्थ्य केंद्र के भरोसे ही रहतें है। इसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि RHO की लापरवाही चरम सीमा पार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक RHO राजकुमार निराला उपस्वास्थ्य केंद्र को बंद कर शराब पिने में मस्त नजर आये थे,सोचने वाली बात यह है की एक जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह की लापरवाही कर सकता है और उसकी लापरवाही की नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह की उपस्वास्थ्य केंद्र बंद होने की बात तब सामने आया ज़ब कुछ मरीज उपस्वास्थ्य केंद्र लेंधरा ईलाज करवाने पहुंचे जहां उपस्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया।

क्या कहतें है BMO डॉ. सिदार..

ज़ब हमारे मिडिया टीम के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र लेंधरा के बारे से सारंगढ़ BMO को अवगत कराया गया एवं उक्त घटना के बारे से पूछा गया तो उनका कहना था इस विषय में  शिकायत आया है हम जाँच करकें बता पाएंगे।

अब देखना यह है की इस लापरवाही में RHO पर क्या कार्यवाही होती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?