सारंगढ

उपस्वास्थ्य केंद्र टाड़ीपार से RHO तीन माह से नादारत!

सारंगढ़ बिलाईगढ़ -सूत्रों से मिली जानकारी और प्राप्त साक्ष्य के अनुसार तहसील सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम टाड़ीपार के उपस्वास्थ केंद्र जहाँ RHO हेमलता पटेल पदस्थ है। दरअसल मामला यह है कि RHO हेमलता पटेल 3माह से उपस्वास्थ केंद्र नहीं गई है, और उपस्थिति पंजी पर उनका हस्ताक्षर भी मौजूद नहीं है। के बावजूद भी विभाग से उनको बखूबी वेतन मिलता रहा है। आपको बता दें,RHO हेमलता पटेल के उपस्वास्थ केंद्र में उपस्थित न होना किसी भी समय गांव के लिए खतरा बन सकता है क्योंकि गांव के आम जनता व गरीब स्तर के लोग उपस्वास्थ्य केंद्र के भरोसे ही रहतें है। इसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि RHO की लापरवाही चरम सीमा पार कर रही है।

क्या कहतें है उपस्वास्थ केंद्र टाड़ीपार की RHO

ज़ब हमारे मिडिया टीम के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र के RHO से उक्त विषय के बारे से पूछा गया, जिसमें उनका कहना था कि मुझे BMO सर के द्वारा बोला गया था। जहां उनके कहने पर मैं अन्य जगह ड्यूटी पर थी। जहां RHO से BMO द्वारा लगाई गई ड्यूटी कि आदेश कॉपी माँगा गया,जिस पर RHO नें फिर जवाब दिया कि मुझे मौखिक बोला गया था। अब देखिए उपस्वास्थ्य केंद्र टाड़ीपार की RHO खुद की दामन साफ रखने के लिए एक बड़े अधिकारी के ऊपर किस तरह से आरोप लगा रही है। सम्बंधित गांव के लोगों से आप किसी भी समय पूछ सकतें है कि उपस्वाथ्य केंद्र कि स्थिति क्या रहती है।उपस्थिति पंजी पर RHO का हस्ताक्षर नहीं मिलना और उसके बावजूद भी किसी भी अधिकारी द्वारा उस पर संज्ञान नहीं लेना एक सोचने वाली बात है। अब देखना यह है इस खबर के माध्यम से उपस्वाथ्य केंद्र टाड़ीपार कि लापरवाही बंया करने के बाद क्या कुछ कार्यवाही होता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?