रायल्टी प्रमाण पत्र की मांग से परेशान जनप्रतिनिधि।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के निर्देश एवं इंजिनियर से जनप्रतिनिधि है परेशान, आपको बता दे दरअसल मामला यह है कि जनपद पंचायत सारंगढ़ में 15 वें वित्त कि राशि का चेक काटने के लिए जनप्रतिधियों से रायल्टी प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है जिससे सभी जनप्रतिनिधि परेशान है क्योंकि रायल्टी प्रमाण पत्र के बिना 15 वें वित्त की राशि का चेक नहीं काटा जा रहा है, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि रायल्टी प्रमाण पत्र टेंडर के लिए लागू होता है न कि 15वें वित्त पर। वहीं समय पर चेक नहीं कटने और राशि नहीं मिलने पर गांव की विकास कार्य भी रुका हुआ है जिससे की गांव के आम जनता विकास कार्य रुका हुआ देखकर जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण कई तरह के सवाल खड़े कर रहें है।वहीं कुछ मंथ में आने वाले चुनाव और जनप्रतिनिधियों का विकास कार्य समय पर नहीं होना को लेकर जनप्रतिनिधी उक्त विषय से परेशान है।




