बिलासपुर

पवनी पीडीएस दुकान संचालक के संपत्ति कुर्की मामले में संचालक को मान. हाई कोर्ट से मिली राहत।

मान. उच्च न्यायालय बिलासपुर ने तहसीलदार द्वारा जारी कुर्की आदेश को किया निरस्त

युवा अधिवक्ता हरिनाथ खूटे, सैयद ईशादिल अली, योगेश यादव, निशा साहू ने किया पैरवी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला राशन डीलर को लेकर सबसे चर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने तहसीलदार द्वारा जारी कुर्की आदेश को निरस्त कर दिया है, उक्त मामले को सारंगढ़ के युवा अधिवक्ता हरिनाथ खूंटे तथा बिलासपुर के विद्वान अधिवक्ता सैयद ईशादिल अली, योगेश यादव, कु. निशा साहू एव टीम ने मेहनत किया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान पवनी के संचालक के ऊपर वर्ष 2022 के स्थिति  में ऑनलाइन आधार पर सत्यापन करते हुए राशन सामग्री चावल 591.95 क्विंटल, शक्कर 14.15 क्विंटल, नमक 13.71 क्विंटल खाद्यान्न सामग्री जिसका आर्थिक मूल्य 21 लाख रुपए राशि का राशन गबन का आरोप लगाया गया है। खाद्य निरीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशानुसार तहसीलदार बिलाईगढ़ के द्वारा दुकान के संचालक सह विक्रेता टीकाराम साहू के संपत्ति को कुर्की करने के लिए तहसीलदार द्वारा दिनांक 9/9/2024 को स्थावर सम्य प्रारूप -ग संपत्ति का विवरण सहित व्यादेशात्मक आदेश जारी किया गया था, जिससे क्षुब्ध होकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिलाईगढ़ के प्रबंधक टीकाराम साहू एव विक्रेता ओम प्रकाश हिरवानी ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर किया। जिस पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने दिनांक 16 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए कुर्की आदेश को निरस्त कर दिया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?