आँगनबाड़ी केंद्र दानसरा 2 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
राष्ट्रीय कृमि दिवस का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सारंगढ़ – सारंगढ़ विकाशखंड अंतर्गत आने वाले दानसरा में आनगनबाड़ी केंद्र दानसरा 2 में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए किया गया। स्कूल और आंगनबाडी केंद्र आधारित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) 29 अगस्त 2024 को आंगनबाड़ी केंद्र दानसरा 2 में संचालित किया गया है।
1- 19 साल के सभी बच्चों और किशोर – किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवाई निः शुल्क खिलाई गई। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाओं को भाजी भी वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका और डॉक्टर उपस्थित थे।
ध्यान देने योग्य बातें…..
जो बच्चे/ किशोर-किशोरियों छूट गए हैं उन्हें मणि-अप दिवस 04 सितम्बर, 2024 को वाई जरूर खिलवाएं।
गैर-पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों और किशोर-किशोरियों को भी दवाई आगनवाड़ी केन्द्र पर जरूर खिलवाएं।
यह दबाई बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। फिर भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / शिवशक अपने सामने ही हर बच्चे/किशोर-किशोरियों को दवाई खिलाएं।
गले में दवाई अटकने से बचाने के लिए बच्चों/विकोर-किशोरियों को हमेशा दवाई चबाकर पानी के साथ खाने की सलाह दें। बिना चूरा या सवाए बिना खाए गए एत्वेवाजील दवाई का प्रभाव कम हो सकता है और गले में अटक सकता है। 1-3 वर्ष
के बच्चों को निर्धारित खुराक के अनुसार दवाई चन्मय में चुरा कर पानी में मिलाकर पिलाएं।
जिन बच्चों/किशोर-किशोरियों की आआंतों में कृमि होते हैं. उन्हें दवाई खाने पर मामूली प्रतिकृत लक्षण जैसे जी मिचलाना पेट में हल्का दर्द उल्टी, दस्त और थकान महसूस हो सकती है। इससे घबराएं नहीं तथा प्रतिकूल घटना बचाव के उपाएं के चरणों का पालन करें।
किसी भी चिकित्सकीय सहायता के लिए 104 नम्बर पर फोन करें।
अधिक जानकारी/सहयोग के लिए अपने ग्राम पंचायत सरपंच/एएन.एम./आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / मितानिन से संपर्क करें।






