सारंगढ

भूमि पूजन कार्यक्रम – रामनामी बड़े भजन मेला का ग्राम कुर्राहा में हुआ भूमि पूजन।


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला के लिए ग्राम कुर्राहा में भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया जो की सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के हाथों संपन्न हुआ।
सारंगढ़ मुख्यालय से कुछ ही दूर पर स्थित ग्राम कुर्राहा में दिनांक 21 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को अखिल भारतीय रामनवमी बड़े भजन मेला का भूमि पूजन कार्यक्रम शाम को 5:00 और 6:00 के मध्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े शामिल हुई।
आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला वार्षिक सम्मेलन का यह 116 वी मेला है, इस भूमि पूजन कार्यक्रम में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के अध्यक्ष- राम प्यारे रामनामी, कोषाध्यक्ष – आचार्य महेत्तर रामनामी, सचिव – गंगाराम टंडन, महामंत्री- लक्ष्मण प्रसाद जांगड़े, संरक्षक- जगत राम धीरही, एवं सदस्य गणों में – हिरोन्दी बाई, टीका बाई, शिव कुमारी जाहिरे, अवधराम मधुकर, मसीराम  भारती, पं. कामेश आचार्य निराला आदि उपस्थित रहे एवं ग्राम मेला समिति के अध्यक्ष- धनेश राम चौरगे, सचिव – सुरेश चौरगे

ग्राम कुर्राहा  बड़े भजन मेला भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच- शिवप्रसाद चौरगे, पंचायत सचिव- भोजराम मिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए। इस बड़े भजन मेला भूमि पूजन को लेकर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?