सारंगढ
सारँगढ़ सतनामी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने जैतखाम सुरक्षा हेतु एसडीएम को सौपा ज्ञापन ।

सारँगढ़ सतनामी समाज पदाधिकारीयो ने सारँगढ़ एसडीएम को संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास जी के जैतखाम की सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा उक्त ज्ञापन में लेख है कि श्रीमती पार्वती जांगड़े पति श्री राजकुमार जांगड़े निवासी वार्ड क्र 10 अग्रसेन राईसमील धर्मकांटा भवन के पूर्व दिशा की भूमि खसरा क्र. 52/2 क में समाज के सहमति द्वारा श्रीमती पार्वती जांगड़े की निजी जमीन पर जैतखाम निर्माण किया गया है जिसके बगल में विकास अग्रवाल का जमीन जुड़ा हुआ है और उक्त जैतखाम को कभी भी छति पहुँचाया जा सकता है जिसकी सुरक्षा अति आवश्यक है यदि जैतखाम एवं हमारी आस्था को यदि कोई छति पहुँचती है तो हमारा समाज उग्र आन्दोलन करने हेतु बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।





