सारंगढ़ पेंसन विभाग में झोल झाल,60 से कम वर्ष वाले व्यक्ति को भी मिल रहा पेंसन।

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ जनपद पंचायत में पेंसन विभाग के कर्मचारी इन दिनों काफी सुर्खियों में है, आपको बता दें जनपद पंचायत अंदर फर्जी पेंसन का माया जाल बढ़ते जा रहा है यहाँ आपको 45वर्ष, 50वर्ष, 55वर्ष वाले व्यक्तियों का वृद्धा पेंशन देखने को मिल जाएगा, वहीं नियम तो यह कहता है कि वृद्धा पेंसन बनाने के लिए 60 वर्ष अनिवार्य रूप से होना चाहिए और पंचायत प्रस्ताव के साथ साथ पेंसन फॉर्म,बैंक पासबुक, आधार कार्ड जो उम्र को दर्शाता है लेकिन इन सभी नियम कानून को दरकिनार रख सभी नियमों का धज्जियाँ उड़ा कर 50वर्ष से कम उम्र वालों का वृद्धा पेंसन सिर्फ आधार बैंक पासबुक लेकर जनपद पंचायत के कर्मचारी एवं ऑपरेटरों के द्वारा अनियमितता जानबूझ कर किया जा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत के पेंसन विभाग में बैठे कर्मचारी ऑपरेटरों के द्वारा वृद्धा पेंसन बनाने के एवज पर प्रति व्यक्ति से 1-1हजार रूपये लिया जाता है,वहीं सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि अगर वर्ष 2022-23 में बना पेंसन को जांच किया जाय तो अधिकांश फर्जी पाया जाएगा जो इन ऑपरेटरों के द्वारा पैसा लेकर बनाया गया है।




