रायपुर

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी।

रायपुर – छत्तीसगढ़ में काफी इंतजार के बाद मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों को आखिर उनका विभाग मिल ही गया जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी दी गई ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो।

अरूण साव उप मुख्यमंत्री : लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी मिली।

विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री : गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी।

बृजमोहन अग्रवाल : स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिकक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग।

राम विचार नेताम : आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

दयाल दास बघेल : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

केदार कश्यप : वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनलाल देवांगन : वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।‌

श्याम बिहारी जायसवाल : लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ओ. पी. चौधरी : वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी।

लक्ष्मी राजवाडे : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं टंक राम वर्मा, मंत्री को खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?