सारंगढ

गुरू घासीदास जयंती पर भक्तिमय रहेगा छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2023/ 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी की भक्ति भावना से भरा होगा। सारंगढ़ के पुष्प वाटिका में पिछले 2 दिनों से बाबा के भक्तिमय गानों और नृत्य से अंचल के सतनामी समाज उत्सव मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि किवंदित है कि बाबा गुरु घासीदास जी को जगन्नाथ पुरी यात्रा के समय सारंगढ़ अंचल में ही ज्ञान की अनुभूति प्राप्ति हुई जिसके बाद वे गिरौदपुरी लौट कर तप करने लगे। छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई। इस संप्रदाय के लोग उन्हें अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं। गुरु घासीदास के मुख्य रचनाओं में उनके सात वचन सतनाम पंथ के ‘सप्त सिद्धांत’ के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इसलिए सतनाम पंथ का संस्थापक भी गुरु घासीदास को ही माना जाता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?