Uncategorized

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर छापामार कार्रवाई,धान जप्ती के साथ 2 प्रकरण दर्ज…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर खाद्य विभाग, मार्कफेड और मंडी बोर्ड के माध्यम से धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर समिति बनाकर कार्य किया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, खाद्य निरीक्षक और मंडी समिति की टीम ने बिलाईगढ़ विकासखंड के बांसउरकुली में नारायण प्रसाद साहू के प्रशांत ट्रेडर्स में धान के अवैध भंडारण पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत 86 क्विंटल धान जप्त किया है। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के पवनी निवासी रामकृष्ण साहू के ट्रेक्टर में चालक दिवाकर साहू से प्राप्त लगभग 33 क्विंटल धान बिना टोकन, रसीद और दस्तावेज नहीं मिलने पर, ट्रेक्टर सहित धान जप्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?