CG की बड़ी खबर – नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी,सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया आई ई डी

दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा जिला के बैलाडीला पहाड़ों के पीछे बसे लोहागांव की पहाडी, धोबी घाट और 11c माइनिंग के पास IED की सूचना मिलते ही दन्तेवाड़ा बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वार्ड और सी आई एस एफ किरंदुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नक्सलियों के द्वारा प्लांट किये गये सिरियल बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
दरअसल CISF की एक पार्टी इलाके में गश्त के लिए निकली थी तभी धोबी घाट और 11c माइनिंग जाने वाले तिराहा के आगे लोहा गांव जाने वाले रास्ते में पहाडी पर नक्सलियेां के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने के ईरादे से IED लगा रखा था। CISF की पार्टी केा वायर जमीन से उपर निकला दिखाई दिया, जिससे तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा को दिया गया। इस पर CISF पार्टी एवं बॉम्ब स्क्वॉर्ड दन्तेवाड़ा की टीम के द्वारा मौके पर पहूंच कर निरीक्षण किया तब घटना स्थल से 05 किलो का 01नग, 02 किलो के 02 नग और 01 किलो का 01 नग कुल 10 किलो का कमांड IED लगा रखा था, जिसे बरामद कर मौके पर ही दन्तेवाड़ा BDS के द्वारा सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया गया।



