सारंगढ

मतदान दलों के लिए तैयार किया जा रहा मतदान किट

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने मंडी परिसर के नवीन भवन में तैयार किए जा रहे मतदान किट का अवलोकन किया। निर्वाचन भंडार भवन में मतदान दलों के उपयोग हेतु मतदान केंद्र के लिए आवश्यक सभी सामग्री को एक बैग में रखकर मतदान सामग्री किट तैयार किया जा रहा है। मतदान के पूर्व इसका वितरण संबंधित मतदान कर्मी को किया जाएगा

इस अवसर पर एसपी आशुतोष सिंह,अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान किट में शामिल सामग्री

मतदान किट में मतदाताओं का सूची रजिस्टर, पीठासीन अधिकारियों के लिए चेकलिस्ट, मतदाता पर्ची, सामान्य रोग सर्दी, पेट दर्द, बुखार आदि के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त चुनाव दवाई किट, मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी सूचना, जिला निर्वाचन अधिकारियों की सूची, तंबाकू मुक्त जोन, स्टेशनरी, लिफाफों का बुकलेट, सांविधिक और असांविधिक (Statutory-Non Statutory) पोलिंग मेटेरियल किट शामिल हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?