सरायपाली पहुँचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी के लिए करेंगे वोट की अपील

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर
सरायपाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार ने काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी के दिग्गज नेता भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रदेश में सरायपाली विधानसभा भी खासा महत्व रखता है। यहाँ से पूर्व में भी कई बड़े नेतृत्वकर्ता निकल चुके हैं। इसे देखते हुए सरायपाली में कल 9 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। वे सुबह 11 बजे राजमहल मैदान में पहुँचेंगे, जहाँ सरकार के विभिन्न योजनाओं को सबके सामने रखते हुए सरायपाली विधान सभा के प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नन्द को जिताने की अपील करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पुष्पेंद्र पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली, रामनारायण आदित्य अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, अमृत पटेल कार्यकारी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, बलराम भोई अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईपाली एवं जितेन्द्र सिदार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर के द्वारा सभी ब्लाक पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य गण, जनपद सदस्य गण, सरपंचगण, महिला कांग्रेस, गोठान समिति, एनएसयूआई, राजीव मितान युवा क्लब, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, पिछड़ी जाति प्रकोष्ठ, इंटक प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, प्रोफेशनल कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, व्यापार कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सदस्य गण, सोसायटी अध्यक्ष गण, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद गण एवं एल्डरमैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सदस्य गण, मंडी अध्यक्ष व सभी सदस्य गण, जोन प्रभारी एवं सभी सेक्टर प्रभारी गण, आईटी सेल के अध्यक्ष व सदस्य गण तथा सभी कांग्रेसजनों से उपस्थित होने की अपील की गई है।




