बसना

पिता के लिए वोट मांगने घर-घर पहुंचे युवराज…विधानसभा सहित प्रदेश में विकास की गंगा बहाने कांग्रेस को वोट देने की अपील


प्रेस रिपोर्टर ज़नाब की खबर

बसना । विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से पार्टी का प्रचार करने में लगे हुए हैं‌ प्रत्याशियों के साथ-साथ अनेक स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कई प्रत्याशियों के परिवारजन भी अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बसना विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र युवराज वरुणेंद्र बहादुर सिंह भी विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता के समर्थन में जोरदार प्रचार कर रहे हैं।
अपने पिता राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार प्रसार करते हुए युवराज वरुणेंद्र ने बीते दिनों बसना विधानसभा के ग्राम चिपरीकोना, विजेपुर, गोरिया, राजा कटेल, कोड कटेल, छाता महुआ, परसवानी, बड़े लोरम, सिंगारपुर आदि ग्रामों में जाकर डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीब, किसानों व आम जनता की हितेषी रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनेक विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। साथीश ही उन्होंने अपने पिता के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए एक बार फिर विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देकर उन्हें जिताने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहायता करने की अपील की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?