सारंगढ

चोरी के संदेह में बिजली चलित मोटर पंप,तार, लोहे की पाइप जप्त।

सारंगढ़ :- आज दिनांक 04.03.2022 को थाना प्रभारी सारंगढ़ को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम डवन अखराडीपा का अजीत सारथी पिता फुलेश्वर सारथी उम्र 23 वर्ष के अपने कब्जे में मोटर पंप, बिजली तार लोहे का पाईप चोरी का रखा है कि उक्त सूचना थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के थाना प्रभारी श्री विन्टन साहू के द्वारा टीम गठित कर तस्दीक हेतु थाने से बल भेजकर रेड कार्यवाही कराया गया, उक्त आरोपी के कब्जे से चोरी का बिजली चलित मोटर पंप, बिजली तार लोहे का पाईप कीमती जुमला 18,000 रू० को चोरी के संदेह पर जप्त कर धारा 41(1-4) जाफौ/379 ता०हि० की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्र०आर०- टीकाराम खटकर, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, महेन्द्र सिदार सिटी कोतवाली सारंगढ़ की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?