ग्राम बरतुंगा में धड़ल्ले से बिक रहें अवैध महुआ शराब….गांव में बर्बादी स्थिति

सारंगढ़ – सारंगढ़ विधानसभा व थाना सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुडूभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में अवैध महुआ शराब धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जिसके कारण गाँव के छोटे छोटे बच्चे भी महुआ शराब का आदि बनते जा रहे हैं ग्राम बरतुंगा में हर दूसरा दिन महुआ शराब निकाले जाते है और महुआ जिसको पास के नाम से जाना जाता है को तालाब, मैदान में फेक दिया जाता है महुआ शराब के चलते बड़े बुजुर्ग के साथ छोटे बच्चे भी महुआ शराब के चपेट में आने लग गए है आपको बता दे ग्राम बरतुंगा में हर तीसरा घर अवैध महुआ शराब बना कर बेचने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।
कच्चा महुआ शराब के कारण गांव में अनपढ़ता पन
गांव में अवैध कच्चा महुआ शराब बिकने के कारण पढ़ाई लिखाई का स्तर में काफी गिरावट है 2015-16 में पढ़ाई का स्तर बहुत बढ़िया था हर घर के बच्चे 12 वीं पास थे लेकिन 2015-16 के अपेक्षा वर्तमान में देखा जाय तो 10 वीं कक्षा के बाद बच्चों का पढ़ाई ही बंद हो जा रहा है इन सभी का कारण सिर्फ गांव में हर तीसरे घर मे कच्चा महुआ शराब बना कर बेचना है वही सुबह सुबह 8वीं, 10वीं के बच्चे पढ़ने स्कूल जाते है लेकिन बरतुंगा गांव के बच्चे शराब पी कर नशे के हालत में आय दिन झगड़ा लड़ाई ऐसे कई कृत्य हो रहें है चुकी गांव में ही खुलेआम शराब बिकने से शराब पीने वाले व्यक्ति का तदाक बढ़ते जा रहा है।




