सारंगढ

अवधि समाप्त के बाद भी जारी है रेत का अवैध खनन,,मनचाहा राशि वसूला जा रहा पैकेज से प्रशासनिक तंत्र खुश

सारंगढ़ :- महानदी है महान जिसके कोख से प्रतिदिन निकाले जा रहे है सैकड़ों ट्रैक्टर रेत सरकार की आंखो मे दिखावा की पट्टी डाल रेत माफिया हो रहा है मालामाल ,बताया जा रहा है कि ग्राम बरभाठा से लगे महानदी मे विगत कुछ सालो से सरिया का आहूजा ने टेंडर भर कर रेत निकालने का काम किया जा रहा था जिसकी लिए सरकार से कानूनी दस्तावेज भी तैयार किया गया था और सरकार की तय टैक्स भरकर निकालने का जिम्मा उठाया था जिसकी अवधि समाप्त हो चुका है सूत्र की माने तो टेंडर की समय अवधि खत्म हो चुका है उसके बाद भी रेत माफिया लगातार प्रतिदिन सैकड़ों गाडियां भर बेच रहे है मजे की बात तो यह है कि साहब के पास टेंडर का समय खत्म हो चुका है तो टैक्स से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं लेकिन आप जान कर हैरान हो जायेगे की आहूजा ने अपना किसी प्रधान नामक व्यक्ति के साथ कुछ लोगो को बैठा कर सारी गाड़ियों से 300 रूपए वसूलते है जिसमे से लेबर को आधी रूपए देते है और आधी रूपए खुद की जेब मे डाल लेते है ग्रामीणों ने बताया प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर आते है जिनसे 300 रूपए लेते है

कोरा कागज बना रॉयल्टी पर्ची

टेंडर अवधि पर प्रशासन से मिला रॉयल्टी पर्ची काट रेत बेचा जाता था लेकिन अब तो प्रधान जी खुद प्रशासन बन गए है जिनके सादा कागज और कलम मे लिख देना रॉयल्टी पर्ची के बराबर है बस फर्क इतना है कि प्रशासन की पर्ची पर टैक्स जाता है और प्रधान की पर्ची पर भी टैक्स जाता है लेकिन फर्क इतना है की प्रधान और आहूजा जैसे लोगो को जाता है जो खुद मे शासन प्रशासन बन गए है जिसे जिला मे बैठे प्रशासन से कोई डर नहीं ऐसे ही रोजाना अपनी पर्ची से काट 10 से 15 हजार रूपए कमा लेते है एक कोचिया रात के अंधेरे में भी अपना धान नहीं ले जा पाते इतना प्रशासन चौक्कना होकर मुस्तैद कर धर दबोच लेते है तो फिर ऐसे तेज प्रशासनिक तंत्र से दिन कि उजाले में ले जाने वाले रेत माफिया आखिर कब तक बचता रहेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?