सारंगढ

18 दिसम्बर को बाबा गुरूघासीदास जी के जयंती पर्व कार्यक्रम सारंगढ़ में शामिल होंगी सांसद श्रीमती गोमती साय

सारंगढ़। भाजपा नेता अरविंद ने जानकारी दी है कि सांसद गोमती साय एक दिवसीय प्रवास पर सारंगढ़ आ रही हैं । सांसद गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी । 18 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उनका आगमन गुरु घासीदास ज्ञान स्थल, गौरव पथ सारंगढ़ में होगा। इस अवसर पर वे जैतखंभ में पूजा-अर्चना करेंगी तथा गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती गोमती साय ने कहा है कि गुरु घासीदास छत्तीसगढ के गुरु के रूप में जाने जाते हैं तथा उनका संदेश मनखे मनखे एक समान आज भी प्रासंगिक है तथा विश्व बंधुत्व को दर्शाता है। हमे आज भी गुरु घासीदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने शांति और अहिंसा का जो संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है ।श्रीमती गोमती साय दोपहर 3:30 पर स्थानीय रेस्ट हाउस में आम जनता व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी ,उसके पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगी। भाजपा नेता अरविंद हरि प्रिय ने इस कार्यक्रम में आम जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?