सारंगढ

3 प्रकरणो में 3 आरोपियों के क़ब्ज़े से कुल 42 लीटर महुआ शराब, 1 मोटर साइकल क़ीमती 12800/- रुपये किए गए जप्त ।

विशेष अभियान के तहत सारंगढ़ – बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर की गयी कार्यवाही

थाना सरिया, भटगाँव एवं सरसीवा के द्वारा आबकारी ऐक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़- पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ – बिलाईगढ़ राजेश कुकरेजा एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किए जाने के परिपालन मे दिनांक 29.10.2022 को थाना सरिया, भटगाँव एवं सरसीवा के द्वारा आबकारी ऐक्ट की कार्यवाही की गयी।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना बिलाईगढ़ में आरोपी सुरेश टंडन पता भगोड़ीहा टंडन 40 वर्ष साकिन गोरबा थाना बिलाईगढ़ के क़ब्ज़े से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब व 1 मोटर साइकल क़ीमती 5600/- रुपए जप्त किया गया । इसी तरह थाना सरसीवा में आरोपी दिनेश कुमार सिदार पिता जयसिंह सिदार 18 वर्ष साकिन धरजरा थाना सरसींवा के क़ब्ज़े से 10 लीटर महुआ शराब क़ीमती 2000/- रुपए एवं थाना सरिया में आरोपी राम कुमार निषाद पिता पुरन प्रसाद निषाद 57 वर्ष साकिन कोतरा थाना सरिया के क़ब्ज़े से 26 लीटर महुआ शराब क़ीमती 5200/- रुपए जप्त कर आबकारी ऐक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गयी।

इस विशेष अभियान के तहत ज़िले में 3 प्रकरणो में कुल 3 आरोपियों के क़ब्ज़े से 42 लीटर महुआ शराब, 1 मोटर साइकल क़ीमती 12800/- रुपये किए गए जप्त कर आबकारी ऐक्ट की कार्यवाही उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।सारंगढ़ – बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा समय समय पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?