पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने शहीद वीर जवानों को याद किया….

भारत में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस साल यानी 21 अक्टूबर 2021 को भारत 62वां पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। इस दिन को पुलिस-अर्धसैनिक बलों से जुड़े तमाम लोग पुलिस शहीदी दिवस या फिर पुलिस परेड डे के नाम से भी जानते हैं। 21 अक्टूबर को भारत में हर साल पुलिस स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 21 अक्टूबर सन् 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जांबाज सैनिकों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया और शहीद हो गए। इस हमले में हमारे 10 केरिपुबल के रण बांकुरो ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के दिन देश के सुरक्षा बल, चाहे वो राज्य पुलिस हो, केंद्रीय सुरक्षा बल हो या फिर अर्धसैनिक बल हो, सभी एक साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कहा
आज के ही दिन 10 बल के वीर जवान शहिद हुवे थे। जिनके याद में 21अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है वही नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि आज के दिन शहिद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर एवं परिजनों से मिलकर उनका दुःख सुख हाल चाल जान कर, एक साथ बैठकर समय ब्यतीत किया जाता है।







