Uncategorized

खबर प्रकाशन के बाद नींद से जागे शिक्षा विभाग के नुमाइंदे, सोशल मीडिया और मीडिया में डीईओ की फजीहत होने के बाद जारी किया छत्तीसगढ़ी पढ़ाई का आदेश..

5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने घोषणा के एक महीने बाद खबर प्रकाशन….

जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश हांथी के दांत की तरह तो नही ?

रायगढ़:- मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के घोषणा के 1 महीना बाद भी रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ी पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी जिसको लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के एक माह बीत जाने के बाद भी पढ़ाई शुरुआत नही होने को लेकर मीडिया के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य से पूछे गए सवाल का जिलाधिकारी द्वारा गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने का प्रयास किया गया एक माह बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ी पढ़ाई को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिले के स्कूलों में किसी प्रकार की कोई लिखित आदेश जारी नहीं की गई थी । खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आनन-फानन में सभी स्कूलों को छत्तीसगढ़ी पढ़ाई के लिए आदेश जारी किया गया है अब बहरहाल देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का स्कूलों में कितना पालन किया जाता है या जिला अधिकारी के आदेश हाथी के दांत की तरह खाने के और दिखाने के और होंगे । जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का पालन किया जा रहा है या नहीं पत्रकारों के दल द्वारा अवलोकन के लिए शहरी व ग्रामीण स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF TEEKHI-MIRCHI.COM CONTACT US- 6260567537
BREAKING
पिंडरी व गोड़म में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हाईकोर्ट ने बिलासपुर प्रेस क्लब समेत, राज्य शासन,पंजीयक,सहायक पंजीयक से मांगा जवाब। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में किसान का फर्जीवाड़ा उजागर! अधिकारियों की जानकारी में हुआ खेल? महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया संबोधन। भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपी गई। रायकेरा सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप, अमान्य दस्तावेज से जीता चुनाव?” भाजपा का गांव/बस्ती चलो अभियान, ग्राम अंडोंला पहुंचे भाजपा नेता हरिनाथ खुटे सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी में हुआ घोटाला, जिम्मेदारी पर सवाल—साठगांठ या पैसों का खेल?